Saturday, April 25, 2026
Hometrendingमूंगफली खरीद में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई :...

मूंगफली खरीद में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : विश्राम मीणा, संभागीय आयुक्त

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले में समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर और सभी उपखंड अधिकारियों के साथ बैठक की। संभागीय आयुक्त ने जिला कलेक्टर और सभी एसडीएम को मूंगफली खरीद में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मीणा ने कहा कि गड़बड़ी में किसी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी की संलिप्तता भी अगर पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही कहा कि इस मामले में तह तक जाकर गिरदावरी में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं। संभागीय आयुक्त ने कहा कि टोकन अगर गलत कटा है तो उसे राजफैड के स्तर पर जयपुर में ही ब्लॉक कर दिया जाएगा।

संभागीय आयुक्त के पूछने पर श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम ने बताया कि मूंगफली खरीद में गड़बड़ी को लेकर जो शिकायतें प्राप्त हुई, उनकी जांच करने पर ज्यादातर शिकायतें सही पाई गई है। इसकी रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भिजवाई जा रही है।विदित है कि समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद को लेकर ऑनलाइन जारी हुए सभी 70 हजार टोकन के भौतिक सत्यापन करने का निर्देश जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि द्वारा पहले ही सभी उपखंड अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। एसडीएम के स्तर पर इन टोकनों का भौतिक सत्यापन करवाया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!