Friday, April 24, 2026
Homeखेलस्टेट स्कूल टी टी प्रतियोगिता : बीकानेर की नेहल सकसेना सेमीफाइनल...

स्टेट स्कूल टी टी प्रतियोगिता : बीकानेर की नेहल सकसेना सेमीफाइनल में

AdAdAdAdAdAdAd
बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। जोधपुर के गौशाला स्टेडियम में आयोजित हो रही 60वीं राज्य स्तरीय स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के व्यक्तिगत मुकाबले में सोफिया स्कूल बीकानेर की नेहल सकसेना ने शुरूआती मुकाबले जीतते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। विंग्स टेबल टेनिस एकेडमी के कोच ललित बीठू के अनुसार नेहल ने इन मुकाबलों में सीकर की अल्जाइमा, जोधपुर की दक्षा और अजमेर की द्रविदा को हराया।
इससे पहले इसी प्रतियोगिता के अंतर्गत हुई टीम स्पद्र्धा में बीकानेर की लड़कियों की टीम ने गोल्ड मैडल जीता था, जबकि लड़कों की टीम ने रजत पदक हासिल किया था। लड़कियों की टीम में कैप्टन नेहल सकसेना भी शामिल थी।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!