Saturday, April 25, 2026
Hometrendingशिक्षा निदेशालय में सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की राज्य स्तरीय अस्थाई वरिष्ठता सूची...

शिक्षा निदेशालय में सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की राज्य स्तरीय अस्थाई वरिष्ठता सूची जारी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा निदेशक की ओर से सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की राज्य स्तरीय अस्थाई मिश्रित वरिष्ठता सूची 1/4/2025 की स्थिति में जारी कर दी गई है। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान -बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि इससे निदेशालय स्तर पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पद की डीपीसी का मार्ग प्रशस्त होगा।

आचार्य ने शिक्षा निदेशक को धन्यवाद देते हुए पुरजोर मांग की है कि मंत्रालयिक संवर्ग के कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं संस्थापन अधिकारी पदों पर 1/4/2017 से 1/4/2025 तक की रिव्यू एवं 2025-26 की नियमित डीपीसी 31/3/2026 से पहले सम्पन्न की जाए एवं पदस्थापन आनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!