Saturday, April 25, 2026
Hometrendingआरएसवी के 64 स्काउट गाइड राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित

आरएसवी के 64 स्काउट गाइड राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में आयोजित 11 फरवरी को मुख्य कार्यक्रम राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह राज्य प्रशिक्षण केंद्र जगतपुरा जयपुर में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे व पंचायती राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने बीकानेर जिले के स्काउट गाइड को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया।

स्काउट मास्टर हर्षित स्वामी के अनुसार आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल के 50 स्काउटस एवं 14 गाइड का राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयन हुआ जो की बीकानेर के स्कूलों में से सर्वश्रेष्ठ रहा। बीकानेर जिले से आरएसवी स्कूल की गाइड हीरल सोलंकी एवं नैन्सी कंवर ने प्रतिनिधि के रूप में बीकानेर जिले के गाइड के प्रमाण पत्र प्राप्त किए। इन उपलब्धियों के लिए आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल के सी.एम.डी. सुभाष स्वामी, एम. डी. निधि, सी.ई.ओ. आदित्‍य स्वामी, नीरज श्रीवास्तव, विनय बिश्नोई, (स्काउट मास्टर) गोपी प्रजापत, (गाइड कैप्टन) संयोगिता शर्मा, (गाइड कैप्टन) मानसी ने प्रसत्रता व्यक्त की।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!