








बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान राज्य जिमनास्टिक्स संघ की ओर से राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका प्रतियोगिता 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर (आयु वर्ग 14,12 एवं 10 वर्ष तक की) पायलेट स्टेडियम दौसा में आयोजित की जा रही है।
जिला जिमनास्टिक्स संघ बीकानेर के सचिव प्रदीप सिंह पंवार ने बताया कि वहाँ भाग लेने के लिए बीकानेर जिले की टीम का गठन जिला जिम्नास्टिक संघ द्वारा 15 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता री स्टार्ट एकेडमी, बीएल मेमोरियल रानी बाज़ार और शाला क्रीड़ा संगम केन्द्र नंबर १ पर सायंकालीन सत्र में 4.30 आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी जिमनास्टिक कोच संतोष नायक एवं युद्धवीर सिंह भाटी को अपने आयु प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक एवं आधार कार्ड की कॉपी के साथ ही पिछले कक्षा का मार्कशीट की प्रति जिसमे आयु अंकित हो, को लेकर सम्पर्क करें व अपना फॉर्म भर कर साथ लाएं। दौसा में 25 अक्टूबर को राज्य जिमनास्टिक्स संघ की जनरल मीटिंग भी रखी गई है। इसमें सीए सुधीश शर्मा राज्य संघ के कोषाध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहेंगे.


