Hometrendingबीकानेर में मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को रहेगी पेयजल आपूर्ति बाधित

बीकानेर में मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को रहेगी पेयजल आपूर्ति बाधित

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर के इंटर मीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) से जेलवेल तक जाने वाली मुख्य पाइपलाइन में बाबूलाल फाटक के पास रिसाव (लीकेज) हो जाने से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है।

जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता नितेश सागर के अनुसार पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत का कार्य जारी है। जिसके चलते बुधवार को जेलवेल तथा गोगागेट जोन की संपूर्ण पेयजल आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक जल का पूर्व संग्रह कर लें तथा मरम्मत कार्य में सहयोग प्रदान करें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular