बीकानेर abhayindia.com कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोग अपने स्तर पर गली-मोहल्लों में सेनेटाइजर का छिड़काव करवा रहे हैं। कई संस्थाएं सक्रिय होकर गली-मोहल्लों, दफ्तरों में छिड़काव कर रही है।
टीम महावीर रंका व गुफा मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डाइट) कार्यालय में सेनेटाइजर किया गया।
समिति के आनंद पारीक ने बताया कि समिति के तत्वावधान में शिक्षा विभाग के कार्यालयों में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य ललित शर्मा, करणीसिंह, जुल्फिकार अली, रविन्द्र ओझा, प्रकाश आदि मौजूद रहे।