Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : स्टेशन पर मिला गुमशुदा बालक, किशोर गृह में दिलाया आश्रय...

बीकानेर : स्टेशन पर मिला गुमशुदा बालक, किशोर गृह में दिलाया आश्रय…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com बीकानेर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक गुमशुदा बालक पहुंचा, तो गश्त कर रहे बाल सहायता केंद्र के कार्मिकों ने उसे बाल गृह में आश्रय दिलाया। सहायता केन्द्र के कर्मचारी ओम प्रकाश रामावत को गश्त के दौरान एक अकेला घुमता हुआ बच्चा मिला जिससे पूछताछ की तो, वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिस पर कर्मचारी ओम प्रकाश रामावत ने उसे रेलवे बाल सहायता केन्द्र कर्मचारी इस्माईल दाऊदी के समक्ष पेश किया, उसकी काउंसिल की तो बच्चे ने अपना नाम इब्राहिम पुत्र गुड्डू निवासी इलाहाबाद बताया।

रेलवे बाल सहायता केंद्र कर्मचारी इस्माईल दाऊदी ने उस बच्चे को समन्वयक पप्पू राम मेघवाल के निर्देशन में बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जहां से उसे परिवारजन मिलने तक बीकानेर किशोर ग्रह में अस्थाई आश्रय दिलवाया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!