Hometrendingखेल : बीकानेर के विकास ने बहरीन में जीता स्वर्ण पदक...

खेल : बीकानेर के विकास ने बहरीन में जीता स्वर्ण पदक…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बहरीन में दो से छह दिसंबर तक आयोजित पैरा एशियन यूथ गेम्स में बीकानेर के विकास भाटीवाल ने डिस्कस थ्रो गेम में स्वर्ण और शॉटपुट में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

बंगलानगर निवासी विकास भाटीवाल ने पूर्व में भी 2019 में जूनियर वल्र्ड चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में भूमिका अदा की थी। वर्तमान में विकास आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में कोच सूबेदार राकेश सिंह के सानिध्य में डिस्कस थ्रो की तैयारी कर रहे थे। बहरीन में स्वर्ण पदक जीतने पर सीताराम टाक, केसरदेवी, अशोक कुमार, भवानीशंकर ने खुशी जताई है।

आई थी परेशानी…

सीताराम टाक ने बताया कि विकास को बहरीन यात्रा के दौरान वीजा संबंधी कई तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ा था जिसके समाधान में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहयोग किया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular