Saturday, May 4, 2024
Hometrendingखेल: धनुर्धरों ने साधे निशाने, चलाए तीर, राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू,...

खेल: धनुर्धरों ने साधे निशाने, चलाए तीर, राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू, देखें वीडियो…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान तीरंदाजी संघ,जिला तीरंदाजी संगम की ओर से बैंक ऑफ बडौदा के सहयोग से बीओबी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज आज से डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में हुआ।

Preview YouTube video तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, कलक्टर नमिता मेहता ने किया उद्घाटन

सुबह नौ बजे से खिलाडिय़ों की प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई। इसके बाद 11 बजे जिला कलक्टर नमित महेता ने टारगेट पर निशाना लगाकर प्रतियोगित का विधवत उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में पहले दिन सीनियर पुरुष व महिला वर्ग के रिकर्व व कंपाउंड इवेंट खेले गए।

करणीसिंह स्टेडियम में धनुष चलाकर उद्घाटन करते हुए जिला कलक्टर।

इसमें राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजों ने अपने-अपने टारगेट पर निशाने लगाए। इस मौके पर अर्जुन पुरस्कार प्राप्त अन्तरराष्ट्रीय धनुर्धर रजत चौहान भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलेगा। जिला कलक्टर ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में भागीदारी निभा रहे अन्य जिलों से से आए सभी खिलाडिय़ों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसका ख्याल रखा जाए।

साथ ही उन्होंने बाहर से आए हुई मेहमान खिलाडिय़ों को शहर के पर्यटक स्थलों, खासकर ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करवाने की बात भी कही। कलक्टर ने कहा कि कोरोना के बाद खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो रही है, यह सुखद है। उम्मीद करते है कि आगे भी अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगे।

ताकि खेलों को बढ़ावा मिले। इस मौके पर जिला तीरंदाजी संगम बीकानेर के अध्यक्ष विजय खत्री ने बताया कि करीब 20 जिलों के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर नमित मेहता, बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर योगेश यादव, डीवाईएसपी अर्जुन अवार्ड विजेता रजत चौहान, सिंथेसिस इंस्टिट्यूट के जेठमल सुथार, सचिव शक्ति रतन रंगा, राजस्थान तीरंदाजी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र जोशी, व्यवसायी देवकिशन चांडक आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता 21 फरवरी तक चलेगी। संयोजक मारकंडे पुरोहित ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के आधार पर राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular