Hometrendingमहिला विधायक की शिकायत पर स्‍पीकर ने लिया तुरन्‍त संज्ञान, कार्यवाही करने...

महिला विधायक की शिकायत पर स्‍पीकर ने लिया तुरन्‍त संज्ञान, कार्यवाही करने के दिए निर्देश

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोशल मीडिया पर फेक वीडियो एवं अफवाहों से छवि खराब करने के संबंध में बयाना से विधायक ऋतु बनावत द्वारा दी गई शिकायत पर तुरन्‍त संज्ञान लिया।

अध्‍यक्ष देवनानी ने शिकायत की जॉच के लिए भरतपुर पुलिस महानिरिक्षक को दूरभाष पर निर्देश दिये। देवनानी ने शिकायत पर कार्यवाही कर उसके संबंध में विधिक रिपोर्ट 23 जनवरी तक आवश्‍यक रूप से उन्‍हें भेजने के भी निर्देश दिए।

देवनानी को दी गई शिकायत में विधायक ने बताया कि सोशल मीडिया पर फेक वीडियो अपलोड कर, अफवाह फैलाकर, आमजन को भ्रमित कर विधायक की छवि को घूमिल करने का गलत प्रयास किया जा रहा है। देवनानी द्वारा तत्‍काल लिए गए संज्ञान से विधायक बनावत को राहत मिली है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular