Monday, June 22, 2026
Hometrendingएसपीए के विद्यार्थियों ने देखी बीकानेर की हवेलियां, बारीक नक्काशी देख कर...

एसपीए के विद्यार्थियों ने देखी बीकानेर की हवेलियां, बारीक नक्काशी देख कर रह गए दंग

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर विश्वविद्यालय नई दिल्ली के पचास विद्यार्थियों ने चार दिनों तक बीकानेर की हवेलियों की बारीक नक्काशी का अवलोकन किया व उनकी ड्राईंग बनाई। इस दौरान इनका मार्गदर्शन बीकानेर की हवेलियों पर गहन शोध कर चुके इनटेक के सदस्य डॉ रीतेश व्यास ने किया।

डॉ व्यास ने बताया कि चार दिनों तक रामपुरिया हवेलियों व इनके आस पास बनी इमारतों की बनावट और शैलियों पर इनका ध्यान केन्द्रित रहा। इन्होंने हवेलियों प्रत्येक कोने को बड़ी तल्लीनता से देखा और बार-बार ये प्रश्न किय कि कैसे आज से सवा सौ साल पहले ऐसा बेहतरीन काम हो पाया। पत्थर पर हुई ऐसी नक्काशी इन्होंने पहले कभी नहीं देखी।

डॉ. व्यास ने राजपूत, मुगल व ब्रिटिश शैली के साथ-साथ उस्ता कला, मथेरण कला व चूनगर कलाकारों द्वारा बनाए चित्रों के भी कई उदाहरण दिखाए। डॉ व्यास ने राखेचा हवेली, आसानियों के चौक व गोलछा मौहल्ले की हवेलियों पर बने कई प्रतीको के बारे में बताया।

इन्होंने भवंर निवास तथा बड़ा बाजार स्थित भंवर लाला सोनावत की हवेली का भीतर से भी अवलोकन किया। इनके साथ आए प्रो अतहर मंसूर, निशांत गौतम व सत्यकाम शाह ने भी बीकानेर के पत्थर पर किए गए बारीक काम को खूब सराहा। उन्होंने डागा चौक व शहर के अन्य इलाकों की उतरती हवेलियों पर चिंता जाहिर की और इनको उतरने से बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाने की बात कही। इस दौरान इनकी सुनील रामपुरिया, प्रो बीएल भादानी, हनीफ उस्ता व इनटेक बीकानेर चेप्टर के कन्वीनर पृथ्वीराज रतनू से भी मुलाकात व चर्चा हुई।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!