Hometrendingराजस्थान वेदर अपडेट : फिर शुरू हो रहा बारिश का दौर, जानें-...

राजस्थान वेदर अपडेट : फिर शुरू हो रहा बारिश का दौर, जानें- 31 अगस्‍त तक का पूर्वानुमान…

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन हल्‍की व मध्‍यम तथा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, 28 अगस्त को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिणी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह 29 और 30 अगस्त को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में बारिश का दौर चलेगा। वहीं, कोटा और उदयपुर संभाग के कई हिस्‍सों में भारी बारिश के आसार है। इसी तरह, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में 29 से 31 अगस्त के बीच मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार, सितंबर के पहले सप्ताह में भी अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular