Tuesday, April 23, 2024
Homeबीकानेर84 वर्षीय दादा की शादी में गूंजा गीत 'केसरियो लाडो जीवंतो रै...'

84 वर्षीय दादा की शादी में गूंजा गीत ‘केसरियो लाडो जीवंतो रै…’

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। बीकानेर के चेतन गहलोत (84) और कमला देवी ने (83) राजस्थान के इतिहास में प्रेम संबंधों की नई मिसाल पेश की है। अपनी शादी की 75वीं सालगिरह पर गुरुवार को फिर से शादी करने वाले चेतन गहलोत की बारात को देखने के लिए शहर ठहर सा गया। बारात में पोते-पोतियां और अन्य रिश्तेदार जमकर थिरके। बारात का जगह-जगह लोगों ने स्वागत करते हुए दुल्हेराजा को फूलमालाओं से लाद दिया।

chetan 2

यह शादी प्रदेश की पहली री-मैरिज है, इससे पहले 75वीं सालगिरह पर फिर से शादी करने का इतिहास और इंटरनेट रिकॉर्ड में कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं है। आम तौर पर 80 की उम्र के बाद दोनों पति-पत्नी या तो स्वस्थ नहीं रहते या साथ नहीं रहते। शादी की सालगिरह ऐसे जोड़े भले ही धूमधाम से मना लेते होंगे, लेकिन शादी की सारी रस्मों को फिर से साकार करने का उत्साह बिरला ही कोई दिखा पाता है। चेतन गहलोत ने यह दुबारा शादी इसलिए रचाई क्योंकि करीब नौ साल की उम्र में हुई उनकी शादी उन्हें याद नहीं थी। बच्चों और पोतों के शादी के एलबम देखते-देखते खुद की शादी का एलबम बनाने की उनकी इच्छा जागृत हुई।

बस, यहीं से दुबारा शादी की कहानी लिखी गई। प्री-वेडिंग शादी, मेहंदी, भाई-भात और सात फेरे लेने की सारी रस्में दुबारा हुई। गुरुवार को जैसे ही चेतन गहलोत ने कमला देवी को वरमाला पहनाई वैसे ही शादी का प्रसिद्ध गीत ‘केसरियो लाडो जीवंतो रै…’ से यहां का चित्रा भवन में गूंज उठा। चेतन गहलोत की बारात में उनसे बड़ी उम्र का कोई परिजन नहीं था, क्योंकि सभी उनके छोटी उम्र के ही थे। इसलिए शादी के बाद उन्हें आशीर्वाद देने वालों की बजाय पैर छूकर आशीर्वाद लेने वालों की भीड़ ही थी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular