Homeबीकानेर...ताकि मजबूत रहे इम्यूनिटी, रेल कर्मचारियों ने वितरित की दवाई, देखें वीडियो...

…ताकि मजबूत रहे इम्यूनिटी, रेल कर्मचारियों ने वितरित की दवाई, देखें वीडियो…

बीकानेरAbhayindia.com कोरोना संक्रमण के इस समय में व्यक्ति की इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने की दरकार है। इसके लिए कई तरह के जतन भी किए जा रहे हैं।

https://youtu.be/-XpFB0FngKA
Preview YouTube video रेलवे स्टेशन पर वितरित की होम्योपैथिक दवाइयां

 

खासकर आयुर्वेदिक काढ़ा, होम्योपैथ दवाइयां इत्यादि का वितरण भी किया जा रहा है। शुक्रवार को करोना महामारी के बचाव,रोकथाम एवं शरीर की इम्यूनिटी क्षमता को मजबूत करने में सहायक औषधी वितरण रेलवे स्टेशन पर किया गया।

यह औषधी रेलवे मेडिकल विभाग की ओर से प्रदान की गई। उत्तर पश्चिमी रेलवे मजदूर संघ के तत्वावधान में उक्त दवा का निशुल्क वितरण प्लेटफार्म नंबर 6 पर विधुत कोचिंग कार्यालय के आगे किया गया। हौम्योपैथ की दवा का वितरण रेलवे की वाशिंग लाइन, कौच शाखा सहित रेलवे कर्मचारियों में किय गया।

इस मौके पर यूपीआरएमएस के मंडल मंत्री अंसार अहमद, संयुक्त सचिव आसूराम सोलंकी, वर्किंग कमेटी सदस्य निर्मला, हरिदत्त मिश्रा,मनोज कुमार, जुगल किशोर, मदन लाल, संजय चौहान आदि सदस्यों ने भागीदारी निभाई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular