Homeबीकानेरगंगाशहर फायरिंग कांड का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

गंगाशहर फायरिंग कांड का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर Abhayindia.com गंगाशहर के इन्द्रा चौक स्थित नरेन्द्र सुराणा के मकान पर फायरिंग करने तथा गली में खड़ी गाड़ी को आग लगाने की 20 अक्टूबर की रात हुई फायरिंग की घटना का बीकानेर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। बीकानेर रेंज आईजी प्रफुल्ल कुमार व एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने आज इस संगीन घटना का खुलासा किया है।

इस मामले में पुलिस ने वार्ड नंबर 2 महादेवजी मंदिर के पास रहने वाला ललित तंवर उर्फ लाला पुत्र चांदरतन तंवर माली,  गोकुल सर्किल निवासी भानुप्रताप सिंह पुत्र मंगलसिंह, बारह गुवाड चौक सूरदासनियों की गली निवासी योगेश पुरोहित उर्फ राजा बाबू पुत्र नवरतन, पारीक चौक निवासी राहुल पारीक उर्फ आरजे जाफरी पुत्र देवेन्द्र पारीक, रानी बाजार निवासी गजेन्द्र सिंह पुत्र मेघसिंह , रानी बाजार निवासी अक्षय उर्फ ईशु पुत्र राजकुमार खत्री को गिरफ्तार किया है।  इनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई। साथ ही घटना में काम लिये गये दो मोटरसाइकिल जब्त किए गए है। जानकारी के अनुसार मुख्‍य आरोपी हरिओम द्वारा इन आरोपियों के जरिये यह घटना करवाई गई। हरिओम की तलाश के लिए विशेष टीम रवाना की गई है ।

कार्रवाई करने वाली 16 सदस्‍यीय टीम में गंगाशहर थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज, बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा,  निरीक्षक राणीदान, एसआई भोलाराम, एसआई संदीप पूनिया, हैड कांस्टेबल महावीर सिंह, हैड कांस्टेबल अब्दुल सत्तार, साइबर सेल के हैड कांस्टेबल दीपक यादव, हैड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, हैड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल दिलीप सिंह, कांस्टेबल हरेन्द्र, कांस्टेबल बिट्टू , कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह , कांस्टेबल रविन्द्र सिंह व कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह शामिल रहे।

आपको बता दें कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी प्रफुल्ल कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पवन कुमार मीणा, सीओ सदर पवन कुमार भदौरिया, सीओ सिटी सुभाष शर्मा के सुपरविजन में गंगाशहर थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर मुल्जिमान को ट्रेस आउट करने के संबंध में अलग – अलग टीमों का गठन किया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular