









बीकानेर/जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन की रफ्तार अब तेज हो रही है। प्रदेश में अब तक 1.41 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। लेकिन, इस बीच बीकानेर में वैक्सीन कमी हो गई है। यहां 18+ वालों के लिए कोवैक्सीन की लगभग 1500 डोज ही बची है। ऐसे में आज रात नौ बजे कुछ ही केन्द्रों के लिए स्लॉट खोले जा सकेंगे। आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि 18+ का वैक्सीनेशन अब नई डोज मिलने के बाद ही सुचारू हो सकेगा। वहीं, 45+ वालों के लिए कोविशील्ड की दूसरी डोज अभी उपलब्ध है, इसलिए मंगलवार को उनका वैक्सीनेशन जारी रहेगा।
राजस्थान का वैक्सीनेशन गणित….
राजस्थान में अब तक सबसे ज्यादा 60 वर्ष से अधिक आयु वालों का वैक्सीनेशन हुआ है। इस आयु वर्ग के 53.45 लाख लोगों के वैकसीन लग चुकी है। वहीं, 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 50.11 लाख को वैक्सीन लगाया जा चुका है। प्रदेश में युवाओं के वैक्सीनेशन की रफ्तार अब भी धीमी बनी हुई है। 18 से 30 वर्ष तक के 4.16 लाख तथा 30 से 45 वर्ष तक के 4.15 लाख को वैक्सीन की डोज मिल चुकी है।
प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा वैक्सीन जयपुर में 14.81 लाख को, अलवर में 8.78 लाख को, नागौर में 8.63 लाख को तथा जोधपुर में 7.55 को वैक्सीन लग चुकी है। बीकानेर इन चार जिलों से पिछड़ा हुआ है।



