Hometrendingपहाड़ों पर बर्फबारी का मैदानी इलाकों पर हो रहा असर, आईएमडी का...

पहाड़ों पर बर्फबारी का मैदानी इलाकों पर हो रहा असर, आईएमडी का अलर्ट

नई दिल्‍ली Abhayindia.com पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इससे देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मैदानी इलाकों में सुबह और शाम में ठंड महसूस हो रही है। वहीं, दिल्ली–एनसीआर में आज सुबह से ठंडी हवाएं चल रही है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन मध्यम से तेज स्तर की हवा चलने के कारण तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी के थमने के बाद मौसम शुष्क रहेगा।

आईएमडी के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूरे राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान गिरेगा। स्काईमेट वेदर के अनुसार, रविवार से हवा की दिशा दक्षिण–पश्चिम से बदलकर उत्तर–पश्चिम हो जाएगी। जिस कारण उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में तापमान गिरेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular