Hometrendingएसकेआरएयू : प्रोफेसर डॉ. दीपाली धवन ने संभाला प्रसार शिक्षा निदेशक का...

एसकेआरएयू : प्रोफेसर डॉ. दीपाली धवन ने संभाला प्रसार शिक्षा निदेशक का पदभार

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक के रूप में प्रोफेसर डॉ दीपाली धवन ने कार्यभार संभाला। डॉ दीपाली धवन वर्ष 1991 से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक, प्रसार एवं अनुसंधान की विभिन्न गतिविधियों में अपनी सेवाएं दे रही हैं। विश्वविद्यालय की वरिष्ठतम प्रोफेसर दीपाली धवन को निदेशक प्रसार शिक्षा का पदभार दिया गया है।

आपको बता दें कि वर्तमान में डा धवन विश्वविद्यालय के डीएचआरडी निदेशक का कार्यभार भी देख रही हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ धवन ने निदेशालय के तहत आने वाली आईएफएससी यूनिट का निरीक्षण किया और वहां संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular