Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingएमजीएस यूनिवर्सिटी के नतीजों की देखें पूरी डिटेल, अन्‍य कॉलेजों में ये...

एमजीएस यूनिवर्सिटी के नतीजों की देखें पूरी डिटेल, अन्‍य कॉलेजों में ये रहे विजेता…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd
Gyanodaya iti college bikaner
Gyanodaya iti college bikaner

बीकानेर abhayindia.com महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी (MGSU) छात्र संघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्‍याशी श्रवण जाखड विजयी रहे हैं। वे पुनर्मतगणना में दस वोट से विजयी घोषित किए गए हैं। दूसरे नंबर पर महिपाल सिंह भाटी रहे। इधर,  श्री जैन पी.जी. महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश उपाध्याय विजयी रहे, जबकि उपाध्यक्ष पद पर शिवरतन प्रजापत, महासचिव पद पर प्रशांत ओझा व संयुक्त सचिव पद पर रामदेव सुथार ने जीत दर्ज की।

-बेसिक पीजी कॉलेज से एबीवीपी के प्रत्‍याशी अनिरुद्ध् हर्ष चार वोटों से अध्‍यक्ष चुने गए है। हर्ष को 175 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय रोहित कुमार को 171 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के गोपाल भादाणी 49 वोटों से विजयी हुए है। संयुक्‍त सचिव पद पर एबीवीपी की महिमा पंवार 52 वोट से विजयी रही, उसने प्रेरणा दाधीच को हराया।

–बिनानी कन्‍या कॉलेज में छात्र संघ अध्‍यक्ष पद पर एनएसयूआई की प्रियंका पुरोहित चुनी गई है, जबकि शेष तीनों पदों पर एबीवीपी की प्रत्‍याशियों ने बाजी मारी है। कॉलेज में रेणु आचार्य महासचिव, यशस्‍वी व्‍यास उपाध्‍यक्ष तथा प्रियंका छंगाणी संयुक्‍त सचिव पद पर विजयी घोषित की गई हैं।

Nadeem Sir
Nadeem Sir

–एम. एस. कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की साक्षी राजपुरोहित 69 वोटों से विजयी, उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह 132 वोट, महासचिव ममता स्वामी 142 वोट वहीं संयुक्त सचिव सीमा स्वामी 98 वोटों से विजयी घोषित हुई है।

– राजकीय महाविद्यालय खाजूवाला में एनएसयूआई से हुई बागी प्रत्याशी ने मारी बाजी, निर्दलीय उम्मीदवार प्रियंका वर्मा ने 27 मतों से मदन को कराया। वर्मा को कुल 215 मत मिले तो मदन लाल को मिले 188 मत।

– नोखा राजकीय बागड़ी महाविद्यालय से निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश सारण ने अध्यक्ष पद पर बाजी मारी है। दिनेश ने यहां से 128 मतों से जीत हासिल की है।

– वेटरनरी विवि में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी निखिल पाल ने 295 मतों से जीत दर्ज की है।

– राजकीय लॉ कॉलेज में अध्यक्ष पद पर सूर्यप्रकाश, उपाध्यक्ष खूशबू मारू, महासचिव चेतन ओझा व संयुक्त सचिव पद पर कीर्ति सोलंकी विजयी रही। उपाध्यक्ष पद पर फैसला टाई से घोषित किया गया। जिसमें खुशबू मारू विजयी हुई।

maa annpurna iti college bikaner
maa annpurna iti college bikaner
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!