Hometrendingराजस्‍थान में सियासी संग्राम : ...इसलिए मंत्री डॉ. कल्‍ला और मीणा अचानक...

राजस्‍थान में सियासी संग्राम : …इसलिए मंत्री डॉ. कल्‍ला और मीणा अचानक पहुंचे जयपुर

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में चल रहे सत्‍ता के संघर्ष के बीच गहलोत सरकार आमजन से संबंधित कामकाज को लेकर भी खासी सक्रिय है। इस बीच, ऊर्जा एवं जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला औ परसादी लाल मीणा जयपुर लौटे। बताया जा रहा है कि दोनों अपने विभागों के कामकाज को संभालने के लिए जयपुर पहुंचे हैं।

इधर, जैसलमेर के होटल में ठहरे कांग्रेस विधायकों के दिन की शुरुआत आज भी योग और व्‍यायाम से हुई। कुछ विधायक होटल में स्थित गौशाला और अस्‍तबल में पशुओं को चारा खिलाते दिखे। आपको बता दें कि होटल सूर्यागढ़ के 200 मीटर दायरे में मुख्य सड़क पर बेरिकेडिंग लगाए गए हैं। विधायकों को स्पष्ट निर्देश है कि वे एक-दूसरे के कमरे में नहीं जाएंगे। अकेले में बैठकर बात नहीं कर सकेंगे। होटल के रेस्टोरेंट, गार्डन व लॉबी में एक साथ बैठकर बात कर सकते हैं।

जैसलमेर में जिन दोनों होटलों में विधायकों को रखा गया है उन्‍हें सुरक्षा बलों ने घेर रखा है। यही नहीं, होटल के अंदर भी खुफिया एजेंसियों व पुलिस के अधिकारी तैनात है।

बीकानेर में आज 14 नए कोरोना मरीज इन इलाकों से आए सामने…

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला आज भी जारी है। आज 14 और नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।

सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि आज 14 नए मरीज मुक्‍ताप्रसाद कॉलोनी 14/381, सुभाषपुरा, रामपुरा बस्‍ती, सुथारों की बडी गुवाड, लालाणी व्‍यासों का चौक, जस्‍सूसर गेट, पाबूबारी, ब्रहमपुरी चौक, बिस्‍सों का चौक, गीता रामायण पाठशाला के पास, आकाशनदी बारह गुवाड चौक, कडवा वाली गली बारह गुवाड से सामने आए हैं।

बीकानेर में आज तीन कोरोना मरीजों की मौत

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में आज एक प्रमुख व्‍यवसायी सहित तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कोरोना से अब तक 51 मरीजों की मौत हो चुकी है।

पीबीएम अस्‍पताल के अधीक्षक डॉ. मोहम्‍मद सलीम ने बताया कि लक्ष्‍मीनाथजी घाटी क्षेत्र निवासी कोरोना मरीज कमल सिपाणी, पूगल रोड स्थित विश्‍वकर्मा कॉलोनी निवासी मनोज जोशी (48) तथा फडबाजार निवासी रमेश कंसेरा पुत्र देवीलाल (50) की आज उपचार के दौरान मौत हो गई। इनमें कमल सिपाणी बीकानेर के प्रमुख व्‍यवसायी है।

बीकानेर में कोरोना के अब तक 1549 ठीक हुए

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार जारी है वही दूसरी और संक्रमित लोग ठीक भी हो रहे है। सोमवार 03 अगस्त को कुल 56 पॉजिटिव मरीज बीकानेर में रिपोर्ट किए गए। बीकानेर में अब तक कुल 2202 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है।

जिला IEC समन्वयक मालकोश आचार्य ने बताया की सोमवार 03 अगस्त को बीकानेर में अब कुल कोरोना के 605 एक्टिव केस चल रहे है। अब तक बीकानेर में कुल 48 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार 03 अगस्त को बीकानेर में कुल 39 मरीज कोरोना से ठीक हुए है और इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव पाई गई है। बीकानेर में अब तक कुल 1549 लोग ऐसे हैंं जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव हुई और वो ठीक हो गए।

बीकानेर में सोमवार 03 अगस्त को कुल 56 पॉजिटिव मरीज इन इलाकों से सामने आए है ….

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!