Homeधर्म-ज्योतिषकोलकाता में निकली ध्‍वजा यात्रा, गूंजे भैरवनाथ के जयकारे, देखें वीडियो...

कोलकाता में निकली ध्‍वजा यात्रा, गूंजे भैरवनाथ के जयकारे, देखें वीडियो…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

कोलकाता Abhayindia.com श्रीश्री आनंद भैरव मंदिर देवस्थान समिति की ओर से भैरव अष्टमी की पूर्व संध्या पर आज कोलकाता में भैरव अष्टमी महोत्सव के तहत ध्‍वजा यात्रा निकाली गई।

आयोजन से जुड़े इंद्र कुमार सादानी के अनुसार गणपत बगला रोड स्थित 123 वर्ष पुराना श्रीश्री आनंद भैरव मंदिर में 7 तारीख को भैरव अष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर पहले पंचामृत अभिषेक, पूजन-हवन का कार्यक्रम होगा। श्रद्धालु बाबा भैरवनाथ के पूजा-अर्चना करेंगे। पंडित महंत भंवर लाल ओझा के सानिध्य में पूजा अनुष्ठान का कार्यक्रम होगा।

ध्‍वजा यात्रा में तृणमूल कांग्रेस के स्वपन बर्मन, जेठमल रंगा, इंद्र कुमार सदानी, छोटू लाल छंगाणी, बालकिशन छंगाणी, नंदकिशोर, दिलीप सोनकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई।

By – Ramesh Bissa

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular