Hometrendingमुखर्जी की 125वीं जयंती पर जारी होगा 125 रुपए का सिक्का, अधिसूचना...

मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जारी होगा 125 रुपए का सिक्का, अधिसूचना जारी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई जा रही है। इसे और भव्य बनाने के लिए भारत सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र वाला 125 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है।

सिक्कों का संग्रह और अध्ययन करने वाले प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार, भारत सरकार की हैदराबाद टकसाल में बनने वाले शुद्ध चांदी के इस 125 रुपए के सिक्के का कुल वजन 40 ग्राम होगा। सिक्के के एक तरफ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का चित्र होगा जिसके ऊपरी परिधि पर हिंदी में तथा निचली परिधि पर अंग्रेजी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती लिखा होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ सरकार के इस फैसले की सराहना की है और सिक्के के जारी होने की घोषणा पर भारत सरकार और वित्त मंत्रालय का आभार जताया है। सुधीर ने बताया कि इस सिक्के को जारी करने के संबंध में 8 जुलाई 2025 को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने गजट अधिसूचना भी जारी कर दी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular