Thursday, March 28, 2024
Homeबीकानेरशंकरसिंह राजपुरोहित को राजस्थानी सृजन और रमेश जोशी को मिलेगा साहित्यश्री पुरस्कार

शंकरसिंह राजपुरोहित को राजस्थानी सृजन और रमेश जोशी को मिलेगा साहित्यश्री पुरस्कार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर/श्रीडूंगरगढ Abhayindia.com राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ द्वारा भाषा, साहित्य व संस्कृति के क्षेत्र में सुदीर्घ सेवा के लिए मलाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान और राजस्थानी साहित्य सृजन के लिए दिए जाने वाले राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है।

Ramesh Joshi
Ramesh Joshi

संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि 20 वर्ष से अधिक समय तक की सेवा के लिए प्रतिवर्ष दिया जाने वाला और राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मलाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान और राजस्थानी के मौलिक साहित्य सृजन के लिए प्रतिष्ठित पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार की घोषणा की गई है।

संस्था के मंत्री रवि पुरोहित ने बताया कि इस वर्ष साहित्यश्री सम्मान सीकर के शिक्षाविद, साहित्यकार, संपादक रमेश जोशी को और राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार बीकानेर के लोकप्रिय व्यंग्यकार कवि शंकरसिंह राजपुरोहित  को उनकी चर्चित व्यंग्य पुस्तक ‘म्रित्यु रासौ’के लिए घोषित किया गया है। पुरस्कार श्रीडूंगरगढ में आयोज्य भव्य समारोह में अर्पित किए जायेंगे। सम्मान व पुरस्कार स्वरूप ग्यारह हजार रूपये नगद राशि के साथ सम्मान-पत्र, स्मृति-चिन्‍ह, शॉल अर्पित किए जायेंगे। डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी साहित्य सृजन पुरस्कार मनोहरपुर के कैलाश मनहर को पूर्व में ही घोषित किया जा चुका है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में सक्षम है सहजन, बीकानेर की महिला कृषक का कमाल, देखें वीडियो…

डेढ़ लाख से अधिक संविदाकर्मियों को दीपावली पर मिलेगा तोहफा!

बीकानेर : कोरोना एडवाइजरी में लापरवाही पर जिला कलेक्टर ने दिखाई सख्ती

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular