Friday, April 24, 2026
Hometrendingजिला परिषद की नई मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पाण्डे ने किया कार्यग्रहण

जिला परिषद की नई मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पाण्डे ने किया कार्यग्रहण

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) शैलजा पांडे ने गुरुवार को जिला परिषद बीकानेर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद का कार्यग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारियों से फीडबैक लिया तथा जिला परिषद बीकानेर के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास पर रहेगा फोकस एवं योजनाओं का लाभ मूल स्वरुप में अंतिम लाभार्थी तक पहुंचे

आपको बता दें कि शैलजा पांडे 2021 बैच की आईएएस अधिकारी है। वे पहले बिहार कैडर में तैनात थीं। उनका विवाह 2015 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी गौरव गर्ग से हुआ है, जो फिलहाल राजस्थान कैडर में कार्यरत हैं। नियमों के अनुसार, विवाहित दंपती को एक ही राज्य में सेवाएं देने का विकल्प दिया जाता है। इसी आधार पर शैलजा का ट्रांसफर बिहार से राजस्थान किया गया है। शैलजा पांडे मूल रूप से नैनीताल की रहने वाली हैं, उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2020 में ऑल इंडिया 61वीं रैंक हासिल की थी। इसके चलते वो 2021 बैच की अधिकारी बनीं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!