HometrendingRajasthan Weather : सक्रिय हो रहा नया सिस्‍टम, बीकानेर संभाग में रहेगा...

Rajasthan Weather : सक्रिय हो रहा नया सिस्‍टम, बीकानेर संभाग में रहेगा सबसे ज्‍यादा असर

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम के मिजाज में बदलाव का दौर जारी रहने के आसार बन रहे हैं। असल में, आज से प्रदेश में नया नया परिसंचरण तंत्र मजबूत होने जा रहा है। इसके प्रभाव से चार अप्रैल तक मौसम में बदलावे होने जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, नया सिस्‍टम सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। बहरहाल, बीते चौबीस घंटों के दौरान श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई।

विभाग के अनुसार, 3 और 4 अप्रैल को प्रदेश के पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों-श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, अलवर, झुंझुनूं, टोंक, सवाई माधोपुर और दौसा में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular