Thursday, June 4, 2026
Homeराजस्थानराजस्थान के प्रभारी रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता कामत नहीं रहे

राजस्थान के प्रभारी रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता कामत नहीं रहे

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के प्रदेश प्रभारी रहे वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का बुधवार को निधन हो गया। कामत ने दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल में अंतिम सांस ली। कामत पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी के चलते ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कामत के निधन पर अशोक गहलोत, सचिन पायलट, सी. पी. जोशी सहित पार्टी के बड़े नेताओं ने शोक जताया है।

63 वर्षीय गुरुदास कामत ने मुंबई में कांग्रेस को बड़ा बनाने में अहम भूमिका निभाई। गुरुदास कामत सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बहुत करीबी थे। कामत को कांग्रेस ने गुजरात, राजस्थान, दादर एवं नगर हवेली, दमन और दीव का प्रभार भी सौंपा था, लेकिन 2017 में कामत ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने मुंबई के आरए पोद्दार कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। पेशे से वकील कामत ने अपना राजनीतिक जीवन 1972 में छात्र नेता के रूप में शुरू किया था।

मोतीलाल वोरा से जानिये अटलजी से जुड़े ये दिलचस्प किस्से…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!