Homeराजस्थानराजस्‍थान में रवि से शुरू हो रहा है मानसून का दूसरा दौर

राजस्‍थान में रवि से शुरू हो रहा है मानसून का दूसरा दौर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून का पहला दौर गुजरने के बाद अब दूसरा दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून का दूसरा दौर 17 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। विभाग ने 17 से 20 जुलाई के बीच अजमेर, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, शनिवार को अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और टोंक जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है। इसके चलते प्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएगी। इसका असर शनिवार से ही कुछ क्षेत्रों में शुरू हो गया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular