Wednesday, May 27, 2026
HometrendingRPSC : प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022, एग्रीकल्चर विषय के अभ्यर्थियों की...

RPSC : प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022, एग्रीकल्चर विषय के अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत एग्रीकल्चर विषय के पदों के लिए पात्रता की जांच के लिए अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी की गई है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन के बाद जारी की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग के संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उक्त परीक्षा के अन्तर्गत प्रथम प्रश्न-पत्र सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन तथा द्वितीय प्रश्न-पत्र एग्रीकल्चर विषय की परीक्षा 11 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के फलस्वरूप 101 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से विचारित सूची में सम्मिलित किया गया है।

गुप्ता ने कहा कि जारी की गई विचारित सूची चयन या वरियता सूची नहीं है। इसका उद्देश्य मात्र दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करना है। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों/नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी। पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से ही नियमानुसार मुख्य चयन सूची व आरक्षित सूची जारी की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन का कार्य काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। इसके विस्तृत कार्यक्रम के संबंध में आयोग की वेबसाइट एवं अन्य माध्यमों से यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!