Hometrendingराजस्‍थान में चुनाव का दूसरा चरण, मोदी आज दो सभाएं करेंगे, गहलोत...

राजस्‍थान में चुनाव का दूसरा चरण, मोदी आज दो सभाएं करेंगे, गहलोत को भी घेरेंगे

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण को लेकर दिग्‍गज नेताओं के दौरों का दौर शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज राजस्‍थान दौरे पर रहेंगे। वे यऔर जालोर-सिरोही लोकसभा सीटों के लिए जनसभाएं करेंगे।

मोदी की पहली सभा जालोर-सिरोही लोकसभा सीट के लिए भीनमाल में होगी। वहीं, दूसरी सभा बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट पर होगी। यह सभा बांसवाड़ा शहर में होगी। मोदी करीब 11 साल बाद बांसवाड़ा शहर में चुनावी सभा करेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले मोदी राजस्थान में पहले चरण के चुनाव के दौरान पांच चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के लिए उनका एकमात्र रोड शो भी हुआ था।

मोदी सुबह 1.30 बजे जालोर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी के समर्थन में भीनमाल में 72 जिनालय के पास रामसीन रोड पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को टक्कर देंगे। इसके बाद पीएम मोदी शाम 4 बजे बांसवाड़ा के खेल मैदान में बीजेपी प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय के लिए वोट मांगेंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular