Hometrendingट्रक में घुसी कार, तीन दोस्तों की मौत, बाइक सवार भी मरा

ट्रक में घुसी कार, तीन दोस्तों की मौत, बाइक सवार भी मरा

जयपुर Abhayindia.com जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू में ट्रक स्टैण्ड के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार एसयूवी कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक से टकराने के बाद एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार जनों की मौत हो गई। मरने वालों में बाइक सवार युवक भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, एसयूवी सवार तीन जने अलवर में दोस्त की बेटी की शादी में शामिल होकर निंबाहेड़ा जा रहे थे। इस दौरान हाईवे पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सर्विस लेन में खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में अशोक काबरा निवासी उदयपुर, विकास चांडक व निर्मल रांका निवासी निंबाहेड़ा की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार केरिया थाना दूदू निवासी मुकेश वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे पुलिस ने दूदू उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सवाईमानसिंह अस्पताल जयपुर रैफर कर दिया, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शव दूदू मोर्चरी में रखवा दिए हैं। परिजनों के पहुंचने के बाद आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। जबकि बाइक सवार का शव एसएमएस की मोर्चरी में रखवाया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular