Saturday, April 25, 2026
Hometrendingविद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 : तीसरे दिन प्रथम पारी में 91.24...

विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 : तीसरे दिन प्रथम पारी में 91.24 एवं द्वितीय पारी में 96.80 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोति हो रही प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष षिक्षा) सीधी भर्ती परीक्षा-2022 के तहत सोमवार को जयपुर जिले में पहली पारी में संस्कृत विषय (लेवल-द्वितीय) और दूसरी पारी में अंग्रेजी विषय (लेवल-द्वितीय) की परीक्षा हुई।

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि सोमवार की दोनों पारियों के लिए कुल 1 लाख 18 हजार 183 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से प्रथम पारी में 91.24 प्रतिशत एवं द्वितीय पारी में 96.80 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। पहली पारी में संस्कृत विषय लेवल-द्वितीय परीक्षा में 63 हजार 153 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 57 हजार 623 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया एवं 5 हजार 530 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में अंग्रेजी विषय लेवल-द्वितीय की परीक्षा के लिए 55 हजार 30 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 53 हजार 271 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, वहीं, 1 हजार 759 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

दो पारियों में 9 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा : अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) अमृता चौधरी ने बताया कि जयपुर में मंगलवार, 28 फरवरी को दो पारियों में परीक्षा का आयोजन होगा, जिसमें कुल 9 हजार 39 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहली पारी में उर्दू विषय लेवल-द्वितीय परीक्षा में 23 केन्द्रों पर 5 हजार 731 तथा दूसरी पारी में पंजाबी विषय लेवल-द्वितीय की परीक्षा में 14 केन्द्रों कुल 3 हजार 308 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 25 फरवरी से 01 मार्च तक प्राथमिक (लेवल-प्रथम) एवं उच्च प्राथमिक (लेवल-द्वितीय) विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष) सीधी भर्ती परीक्षा-2022 का आयोजन कुल 9 पारियों में किया जा रहा है जिसमें कुल 3 लाख 69 हजार 744 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

अध्यापक परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना : परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका दूरभाष नम्बर 0141-2206699 है। नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी व्याख्याता देशराज सिंह (मोबाइल नम्बर 9214529395) हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!