Friday, April 24, 2026
Homeराजस्थानलहसुन खरीद में घोटाले की गंध, तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच

लहसुन खरीद में घोटाले की गंध, तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच

AdAdAdAdAdAdAd
जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रदेश में बाजार हस्तक्षेप योजना के अन्तर्गत मथानिया तथा जोधपुर खरीद केन्द्र पर क्रय किए गए लहसुन के संबंध में अनियमितताओं के तथ्य सामने आए हैं। इसके साथ ही राजफैड द्वारा जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है। यह जानकारी राजफैड की प्रबंध संचालक डॉ. वीना प्रधान के हवाले से आई है।
उन्होंने बताया कि जांच दल द्वारा क्रय केन्द्रों पर व्यापारियों से लहसुन खरीद तथा भुगतान की जांच, क्रय केन्द्रों द्वारा पंजीकृत कृषक तथा विक्रेताओं से गिरदावरी, खातेदारी, बटाईदारी का सहमति पत्र आदि दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसी प्रकार समिति क्रय केन्द्र द्वारा ऑफलाइन बिक्री तथा खरीद केन्द्रों द्वारा राजफैड, सहकारिता विभाग तथा कृषि विभाग के निर्देशों की पालना की जांच भी करेगी।
डॉ. प्रधान ने बताया कि यह समिति दस दिन में जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। समिति के सदस्यों में राजफैड जयपुर के वाणिज्य महा प्रबंधक राजीव लोचन, जोधपुर सहकारी समितियों के अतिरिक्त रजिस्ट्रार केसरा राम चौधरी तथा राजफैड जयपुर के सहायक रजिस्ट्रार ललित मीणा शामिल हैं।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!