






बीकानेर Abhayindia.com पारीक सार्वजनिक ट्रस्ट की पारीक महिला समिति की ओर से नया शहर पारीक चौक के पढ़ाई माताजी मंदिर भवन में सावन तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। महिला समिति की अध्यक्ष डॉ. अनुराधा पारीक ने बताया कि इस दौरान विभिन्न वर्ग की बालिकाओं और महिलाओं के लिए मेहंदी और नृत्य की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार की स्टॉल्स भी लगाई गई जिसमें महिलाओं और बालिकाओं ने जमकर खरीदारी का लुत्फ उठाया।
नृत्य और मेहंदी प्रतियोगिताओं के लिए प्रथम और द्वितीय विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इन प्रतियोगिताओं की जज डॉ. वीणा तंवर और लक्ष्मी रावत रहीं। वहीं, पूरे कार्यक्रम की एंकरिंग सुमन अग्रवाल द्वारा की गई। इस अवसर पर पारीक सार्वजनिक ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवर लाल व्यास भी उपस्थित थे।


