Hometrendingविदाई की बेला में राजधानी को भिगो गया सावन, इन इलाकों में...

विदाई की बेला में राजधानी को भिगो गया सावन, इन इलाकों में भी बारिश के आसार….

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com सावन का महीना आज विदाई की बेला में राजधानी जयपुर को भिगो गया। सावन के आखिरी सोमवार को जयपुर में मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को राहत दे दी। बारिश होने से सुबह के तापमान में करीब छह डिग्री तक की गिरावट आ गई। वहीं, प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश का दौर धीमा पड़ने लगा है। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों का पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने लगा है।

इस बीच, मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अजमेर संभाग में बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, कोटा, उदयपुर संभाग में कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे पहले मौसम विभाग ने यहां पांच से छह अगस्त के बीच तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इधर, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर में सोमवार और मंगलवार को आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

गोपेश्वर भूतनाथ महादेव मंदिर में नोटों व सिक्कों से विशेष शृंगार

बीकानेर Abhayindia.com सावन माह में शहर में शिव भक्ति की सरिता बह रही है। सोमवार को सावन माह अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी। सावन माह में शिव आराधना का विशेष महत्व होने के कारण गोपेश्वर बस्ती स्थित गोपेश्वर भूतनाथ महादेव मंदिर में नोटों व सिक्कों से विशेष शृंगार किया गया।

सावन माह में शिव आराधना का विशेष महत्व होने के कारण गोपेश्वर बस्ती स्थित गोपेश्वर भूतनाथ महादेव मंदिर में नोटों व सिक्कों से विशेष शृंगार किया गया। पंडित राजू महाराज ने बताया कि शिव प्रतिमा, शिवलिंग के शृंगार में 20,50,100 व 200 रुपए के नोटों के साथ ही सिक्कों से मनमोहक शृंगार किया गया। पूजन-अभिषेक के बाद आरती हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर से कोरोना के प्रकोप से बचाने की प्रार्थना की।

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!