बीकानेर abhayindia.com बीकानेर में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेनेटाइजर का छिड़काव लगातार जारी है। ट्रस्ट के संरक्षक व नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि खतूरिया कॉलोनी का शेष भाग, बंग्लानगर वेयर के आसपास, नायकों का मौहल्ला, वाल्मीकि मौहल्ला, फकीरों का मोहल्ला, गणगौर स्कूल वाली सड़क, वार्ड 22 मुरलीधर व्यास कॉलोनी, मालियों का मौहल्ला, सेक्टर 2 ग्वाल बाल स्कूल के पास छिड़काव किया गया।
कहीं बरसे होंगे पत्थर, बीकानेर में पुलिस पर बरसे फूल, कर्फ्यूग्रस्त कुचीलपुरा में…, देखें वीडियो
इस दौरान पार्षद माणक प्रजापत, हिन्दू जागरण मंच के जेठानन्द व्यास, पूर्व पार्षद राजेंद्र शर्मा, मधुसुदन शर्मा, राजेन्द्र व्यास, आनन्द सोनी, टेकचंद यादव, गौरीशंकर देवड़ा, पवन सुथार, राजकुमार, रामलाल, जेठाराम, अनिल पुरोहित, श्रवण पंचारिया, कन्हैया पुरोहित, जेठानन्द पुरोहित, घनश्याम लोहिया, अजय, आकाश, हितेश आदि छिड़काव कार्य में शामिल रहे।
Bikaner Lockdown : कलक्टर ने किया अनाज मंडी का निरीक्षण, ये दिए निर्देश…
रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पीबीएम में सुरक्षा प्रहरियों को 215 सेनेटाइजर व 215 मास्क वितरित किए गए। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने पीबीएम अधीक्षक डॉ. मोहम्मद सलीम की अनुशंसा पर उक्त मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए।