Saturday, April 25, 2026
Hometrendingभाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष पूनिया के बयान पर बवाल, बीकानेर में महिलाओं ने जलाया...

भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष पूनिया के बयान पर बवाल, बीकानेर में महिलाओं ने जलाया पुतला

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राज्य सरकार द्वारा बुधवार को पेश किए गए बजट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया द्वारा महिलाओ के अपमान में दिये गए बयान को लेकर गुरुवार को कोटगेट पर शहर एवं देहात महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का पुतला जलाया गया एवं उनके द्वारा दिये गए अशोभनीय बयान का विरोध किया।

शहर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया द्वारा महिलाओं के प्रति जो टिप्पणी की गई हैं वह माफी के काबिल नही हैं। यह टिप्पणी उनकी मानसिकता को दर्शाती है कि वह किस सोच के व्यक्ति है।

गौड़ ने कहा कि बजट की तुलना काली दुल्हन से करना रंगभेद को कुरेदने जैसा है। भाजपा की सोच हमेशा से महिला विरोधी रही है। पूनिया का यह बयान बहनबेटियों और बहुओं का अपमान करना है।

देहात अध्यक्ष राजकुमारी व्यास ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिला विरोधी रही है। एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष से इस तरह की बातों की उम्मीद नही की जा सकती है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की सुषमा बारूपाल, मनभरी, राधा भार्गव, मुमताज बानो, मुमताज शेख, पार्वती, शकीला बानो सहित महिलाओं ने पूनिया के बयान का विरोध किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!