Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान विधानसभा में रीट पर हंगामा जारी, स्‍पीकर जोशी को आया गुस्‍सा,...

राजस्‍थान विधानसभा में रीट पर हंगामा जारी, स्‍पीकर जोशी को आया गुस्‍सा, बोले- ये परंपरा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन की शुरुआत भी हंगामेदार माहौल के साथ हुई। रीट भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर विपक्ष आज भी वेल पर नज़र आया। भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इधर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने शोरशराबे के बीच ही प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी रखी। सदन की कार्यवाही से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक नापक्ष लॉबी में हुई। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि सदन में रीट प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग उठाना जारी रहेगा। प्रश्न काल से लेकर शून्य काल, और पूरी बजट बहस के दौरान भी सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज़ करवाया जाएगा।

सदन की कार्यवाही के दौरान भाजपा विधायक दल की ओर से वेल में आकर की जारी नारेबाजी में निलंबित चार विधायक भी मौजूद रहे। ये देखकर स्पीकर डॉ सीपी जोशी ने नाराज़गी जताते हुए कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने विपक्ष से कहा कि निलंबित विधायकों की सदन के अंदर मौजूदगी की परम्परा सही नहीं है। गौरतलब है कि स्पीकर ने गुरुवार को भाजपा के चार विधायकों रामलाल शर्मा, चंद्रभान आक्या, मदन दिलावर और अविनाश गहलोत को निलंबित कर दिया था।

स्पीकर डॉ सीपी जोशी ने कहा कि विरोध करने का अधिकार सभी सदस्यों को है, लेकिन कार्यवाही में बाधा पहुंचाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने कल हुई व्यवस्था दी थी कि जिन विधायकों को निलंबित किया है उन्हें नापक्ष लॉबी तक आने की अनुमति दी थी, पर फिर भी ये सदन के अंदर आ गए। आप इस बारे में मुझसे बात तो करते, लेकिन ये परम्परा ठीक नहीं है।

इसके बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने निलंबित चारों विधायकों को सदन से बाहर चले जाने को कहा। इसपर निलंबित विधायकों के साथ अन्य भाजपा विधायक भी सदन से बाहर चले गए। भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि रीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग को पुरजोर तरीके से उठाना जारी रहेगा। चार विधायक निलंबित हों या 40 विधायक, लेकिन मांग पुरजोर तरीके से उठाई जाएगी।

कौन बनेगा बीकानेर यूआईटी का अध्‍यक्ष? दावेदारों में रेस तेज, मंत्री डॉ. कल्‍ला की प्रतिष्‍ठा लगी…

रीट पर रार जारी : नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने कहा- 4 महीने लगे, चाहे 6 महीने, सरकार गिराकर छोड़ेंगे…

डॉ. किरोड़ी मीणा ने कहा- रीट में हुए भ्रष्टाचार से बेरोजगारों के पैसे डूब गए, मैं करूंगा दिलवाने की कोशिश

बीकानेर : कवियों की नजर में पुष्करणा सावा, देखें वीडियो…

बीकानेर : विधि प्रतियोगी परीक्षार्थियों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग, संभागीय आयुक्त की पहल…

सांसद मीणा का आरोप- रीट में करोड़ों का घोटाला, अब तक मछलियां पकड़ी, मगरमच्‍छ बाकी…

रामेश्‍वर डूडी ने दिखाई ताकत, अब मंत्री डॉ. कल्‍ला की बारी…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!