Hometrendingआरपीएससी अगले चार महीनों में 12143 पदों के लिए करेगा भर्ती परीक्षाएं,...

आरपीएससी अगले चार महीनों में 12143 पदों के लिए करेगा भर्ती परीक्षाएं, शेड्यूल जारी…

AdAdAdAdAdAd

अजमेर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से फरवरी 2026 से जुलाई 2026 के दौरान 12 हजार 143 पदों की भर्ती परीक्षाएं आयोजित कराने जा रहा है। इन परीक्षाओं में सब इंस्पेक्टर, प्राध्यापक एवं कोच और पशु चिकित्सा अधिकारी जैसी बड़ी परीक्षाएं भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि आरपीएससी ने जनवरी से नवम्बर तक 13 हजार से ज्यादा पदों की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर पिछले साल दिसम्बर में जारी कर चुका है। इसके तहत डिप्टी कमांडेंट और लेक्चरर भर्ती परीक्षा हो चुकी है। अब फरवरी से जुलाई तक अहम परीक्षाएं होंगी। परीक्षाओं में करीब 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षाओं का ये रहेगा शेड्यूल...

कनिष्ठ रसायनज्ञ परीक्षा (पीएचइडी) : 1 फरवरी

सहायक विद्युत निरीक्षक (ऊर्जा विभाग) परीक्षा : 1 फरवरी

सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती मुख्य परीक्षा (कार्मिक विभाग) : 15 से 18 मार्च

सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर (गृह विभाग) परीक्षा : 5 अप्रेल

पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन) : 19 अप्रेल

सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) : 19 अप्रेल

प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच (मा.शिक्षा) : 31 मई से 16 जून

वरिष्ठ अध्यापक (मा. शिक्षा) : 12 से 18 जुलाई

कनिष्ठ विधि अधिकारी (जेडीए) परीक्षा : 26-27 जुलाई

सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग) परीक्षा : 30 अगस्त

निरीक्षक फैक्टरी बॉयलर्स (कारखाना-बाॅयलर्स) परीक्षा : 20 सितम्बर

सहायक निदेशक एवं वरि. वैज्ञानिक अधिकारी (विधि विज्ञान) : 13 से 16 अक्टूबर

संरक्षण अधिकारी (महिला-बाल विकास) परीक्षा : 15 नवम्बर

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular