Hometrendingआरपीएससी ने जारी किया उप समादेष्टा (गृह रक्षा विभाग) भर्ती का विज्ञापन

आरपीएससी ने जारी किया उप समादेष्टा (गृह रक्षा विभाग) भर्ती का विज्ञापन

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से गृह रक्षा विभाग के लिए उप समादेष्टा (डिप्टी कमांडेंट) के कुल 4 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च से 22 अप्रेल 2025 की रात्रि 12 बजे तक तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular