









जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 19 व 20 मार्च को जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है।
विभाग के अनुसार, बुधवार को बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, गुरुवार को जयपुर, सीकर, झुंझुनू, धौलपुर, दौसा, भरतपुर और अलवर सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 21 मार्च से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विभाग के अनुसार, इस दौरान राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। राजधानी जयपुर में अगले एक सप्ताह में तापमान लगभग 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।
विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटों के दौरान राजस्थान में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम सीकर में 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
















