Friday, May 15, 2026
HometrendingRPSC : सांख्यिकी अधिकारी के पदों के लिए भर्ती निकाली, आवेदन 28...

RPSC : सांख्यिकी अधिकारी के पदों के लिए भर्ती निकाली, आवेदन 28 अक्‍टूबर से

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सांख्यिकी अधिकारी के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 113 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्तूबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2025, रात 12 बजे निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगी।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास अर्थशास्त्र, सांख्यिकी, गणित या वाणिज्य में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसमें कम से कम द्वितीय श्रेणी का होना अनिवार्य है। इसके अलावा, कृषि सांख्यिकी (M.Sc. Agriculture Statistics) में भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष विदेशी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी योग्य माने जाएंगे। साथ ही, उम्मीदवार के पास आरएस-सीआईटी (RS-CIT) प्रमाणपत्र होना चाहिए। यह प्रमाणपत्र वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा या राजस्थान सरकार के सूचना, प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा जारी किया गया हो। इसके अलावा, सक्षम प्राधिकारी द्वारा घोषित किसी अन्य समकक्ष प्रमाणपत्र भी स्वीकार्य होगा।

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट (relaxation) प्रदान की गई है। आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित है। सामान्य वर्ग और कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के लिए 600 रुपये राजस्थान के नॉन-कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 400 रुपये वहीं, सभी दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!