Hometrendingबीकानेर में मरम्मत कार्य के चलते 16 अक्‍टूबर को पेयजल आपूर्ति रहेगी...

बीकानेर में मरम्मत कार्य के चलते 16 अक्‍टूबर को पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर की आईपीएस से जेलवेल तक जाने वाली मुख्य पाइप लाइन में बाबूलाल फाटक के पास रिसाव (लीकेज) हो जाने से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है।

जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता नितेश सागर ने बताया कि पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत का कार्य जारी है, जिसके चलते गुरुवार को जेलवेल तथा गोगागेट जोन की संपूर्ण पेयजल आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने अपील की है कि वे आवश्यक जल का पूर्व संग्रह कर लें तथा मरम्मत कार्य में सहयोग प्रदान करें, जिससे आपूर्ति शीघ्र सामान्य की जा सके।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular