Friday, April 19, 2024
Hometrendingआरपीएससी : विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की संभावित परीक्षा तिथि जारी

आरपीएससी : विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की संभावित परीक्षा तिथि जारी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से गुरुवार को विभिन्न परीक्षाओं की संभावित परीक्षा तिथि जारी की गई। इसके अनुसार आयोग की ओर से आगामी वर्ष के जनवरी से मई माह तक संस्कृत शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, महिला अधिकारिता विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा स्वायत्त शासन विभाग के कुल 1200 विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। आयोग द्वारा इस संबंध में विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम यथा समय जारी कर दिया जाएगा।

आयोग सचिव एचएल अटल ने बताया कि वर्ष 2023 में संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड-द्वितीय परीक्षा 2022 के तहत 6 विषयों के कुल 538 पदों के लिए माह जनवरी 2023 के द्वितीय सप्ताह में तथा महिला अधिकारिता विभाग में संरक्षण अधिकारी के 4 पदों के लिए चतुर्थ सप्ताह में परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है।  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हॉस्पिटल केयर टेकर के 55 पदों के लिए फरवरी 2023 के द्वितीय सप्ताह में तथा ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के 24 पदों के लिए मार्च 2023 के द्वितीय सप्ताह में परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक के 461 पदों के लिए अप्रैल 2023 के चतुर्थ सप्ताह में परीक्षा का आयोजन किया जाना संभावित है। इसी प्रकार मई 2023 के द्वितीय एवं तृतीय सप्ताह में स्वायत्त शासन विभाग में अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ के 63 पद, राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय के 14 पद एवं सहायक अभियंता-सिविल के 41 पदों की परीक्षाओं का आयोजन प्रस्तावित है।
अक्टूबर से दिसंबर 2022 तक 15 हजार से अधिक पदों की परीक्षाएं
आयोग की ओर से पूर्व में जारी किए गए संभावित परीक्षा कार्यक्रमानुसार इस वर्ष अक्टूबर से दिसंबर 2022 तक विभिन्न विभागों के 15862 पदों के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग में 26 विषयों के कुल 6000 पदों की स्कूल लेक्चरर परीक्षा 2022 का आयोजन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तथा वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय परीक्षा 2022 के तहत 8 विषयों के कुल 9760 पदों के लिए परीक्षा दिनांक 17 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2022 तक आयोजित किया जाना संभावित है। इसी प्रकार संस्कृत शिक्षा विभाग में 5 विषयों के कुल 102 पदों के लिए स्कूल लेक्चरर परीक्षा-2022 दिनांक 15 नवंबर से 17 नवंबर 2022 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
भू-जल विभाग संवीक्षा परीक्षा-2022 की मॉडल उत्तर कुंजियाँ वेबसाइट पर जारी अभ्यर्थी 9 से 11 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भू-जल विभाग संवीक्षा परीक्षा 2022 के तहत कनिष्ठ भू-भौतिकविद्, कनिष्ठ भू-जल वैज्ञानिक, तकनीकी सहायक- रसायन व भू-जल विज्ञान की मॉडल उत्तर कुंजियाँ वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आयोग द्वारा 1 व 2 अगस्त 2022 को इस परीक्षा का आयोजन किया गया था।
आयोग के उप सचिव सुनील रांका ने बताया कि यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तरकुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ  9 सितंबर से 11 सितंबर 2022 को रात्रि 12ः00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है।
मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही करनी होंगी प्रविष्टियां
आपत्तियाँ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। इस परीक्षा के मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें । वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क व प्रक्रिया
आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क 100 रूपये (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन आब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 100 रूपये (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से भुगतान कर आपत्तियों को स्थाई रूप से दर्ज कराया जा सकेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जावेंगी। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है।
आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 9 सितंबर से 11 सितंबर 2022 तक ही उपलब्ध रहेगा। निर्धारित समयावधि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियाँ केवल एक बार ही ली जाएंगी। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular