Hometrendingआरपीएससी ने सहायक आचार्य, अनुदेशक सहित विभिन्न भर्तियों का साक्षात्कार कार्यक्रम किया...

आरपीएससी ने सहायक आचार्य, अनुदेशक सहित विभिन्न भर्तियों का साक्षात्कार कार्यक्रम किया जारी

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने विभिन्न भर्तियों में साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, सहायक आचार्य – बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 के अंतिम चरण के साक्षात्कार 2 से 3 जुलाई  तक आयोजित किए जाएंगे।

यह रहेगा कार्यक्रम...

सहायक आचार्य- इतिहास (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 के दसवें चरण के साक्षात्कार  6 से 17 जुलाई  तक आयोजित किए जाएंगे।

सहायक आचार्य- संस्कृत (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 के साक्षात्कार  6 से 16 जुलाई  तक आयोजित किए जाएंगे।

शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 के अंतिम चरण के साक्षात्कार  6 से 10 जुलाई तक चलेंगे।

पुस्तकालयाध्यक्ष : (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 के तृतीय चरण के साक्षात्कार 6 से 17 जुलाई  तक आयोजित किए जाएंगे।

सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) परीक्षा-2024 अंतर्गत कॉर्डियोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी), रेस्पिरेटरी मेडिसिन/टीबी एंड चेस्ट (ब्रॉड स्पेशियलिटी), नियोनेटोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी)  के साक्षात्कार  10 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे।

साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी को अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना है अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular