Wednesday, June 24, 2026
HometrendingBikaner Crime : गैंग बनाकर संगठित अपराध करने वाले हिस्‍ट्रीशीटर को पुलिस...

Bikaner Crime : गैंग बनाकर संगठित अपराध करने वाले हिस्‍ट्रीशीटर को पुलिस ने दबोचा, 18 केस हैं दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में आदतन अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने एक और हिस्‍ट्रीशीटर आवेश खान को दबोच लिया है।  कोटगेट थाना पुलिस की विशेष टीम ने यह कार्रवाई की है। कोटगेट थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि रानीबाजार क्षेत्र निवासी आवेश खान पर गैंग बनाकर संगठित अपराध करने, जबरन वसूली, फायरिंग कर धमकाने और फिरौती मांगने जैसे गंभीर आरोप हैं। आरोपी के खिलाफ बीकानेर सहित अन्य जिलों में कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में जयपुर के कालवाड़ थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के अपहरण और 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में भी अरेस्‍ट हो चुका है। वर्तमान में कोटगेट थाने में दर्ज प्रकरण में वह फरार चल रहा था। पुलिस की एक टीम ने लगातार उस पर नजर रखी, आखिरकार वह पकड़ में आ गया।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!