Tuesday, November 18, 2025
Hometrendingरोटरी राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा-साहित्य पुरस्कार समारोह 12 को

रोटरी राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा-साहित्य पुरस्कार समारोह 12 को

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रोटरी क्लब 3053 का प्रतिवर्ष दिये जाने वाले राजस्थानी भाषा साहित्य आगामी रविवार 12 अक्टूबर को स्थानीय रोटरी क्लब, सादुलगंज, बीकानेर में आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति मुकेश राजपुरोहित होंगे तथा समारोह की अध्यक्षता श्री अ.भा. साधुमार्गी जैन संध के पूर्व अध्यक्ष चम्पालाल डागा करेंगे।

रोटरी क्लब अध्यक्ष दीनदयाल व्यास ने बताया कि प्रथम राजस्थानी पुरस्कार ‘‘कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार’’ राजस्थानी और हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार जानकीनारायण श्रीमाली को दिया जायेगा। जानकीनारायण श्रीमाली राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति और हिन्दी के प्रतिष्ठित विद्वान होने के साथा अनेकों सस्थाओं के गरिमामय पदों पर आसीन रह चुके हैं। इसके साथ ही आप राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के सचिव भी रह चुके हैं।

रोटरी क्लब प्रान्त 3053 के रोटेरियन एवं राजस्थानी सामरोह के संयोजक रोटे मनमोहन कल्याणी ने बताया कि राजस्थानी भाषा का ‘‘खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार’’ चूरू के लेखक राजेन्द्र शर्मा ‘मुसाफिर’ की कहानी संग्रह को दिया जायेगा। ‘‘ब्रज उर्मि अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार’’ डॉ. सुमन बिस्सा, जोधपुर की पुस्तक ‘अंतस रा सुर सांतरा’ को दिया जायेगा तथा ‘‘सुन्दरदेवी-तुलसीदास हर्ष राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार’’ केकड़ी (अजमेर) की महिला लेखिका विमला नागला की बाल साहित्य पोथी ‘हेत रो परवानो’ को दिया जायेगा। इस अवसर पर एक पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जायेगा जिसमें आने वाले गणमान्य सुधी पाठक अपनी रुचि की पुस्तकें खरीद सकेंगे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!