Hometrendingरोटरी मिडटाउन ने बद्रीविशाल नगर पार्क में लगाई बेंच

रोटरी मिडटाउन ने बद्रीविशाल नगर पार्क में लगाई बेंच

बीकानेर abhayindia.com रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन की ओर से बद्री विशाल नगर के पार्क में 6 बेंच क्षेत्र के निवासियों के संयुक्त सहयोग से स्थापित की गई है। उक्त बेंच का लोकार्पण क्लब अध्यक्ष तुलसीराम जाजड़ा, क्लब सचिव ऋषि आचार्य, बद्रीविशाल नगर अध्यक्ष राधेश्याम पारीक व कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किया गया।

TN Purohit
TN Purohit
Ajay Vyas
Ajay Vyas

कार्यकारिणी सदस्य रोटे. गौरीशंकर सोमानी ने बताया की 21 अगस्त को होने वाले वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष पर यह बेंच पार्क में स्थापित की गई थी। इसका औपचारिक लोकार्पण आज किया गया है। आज के आयोजन में क्लब सदस्य राम चांडक, पवन सुथार, गुलाब सोनी, श्रीलाल चांडक, आनंद चांडक, घनश्याम रामावत, वीरेंदर आर्य, वेदप्रकाश सोनी व कॉलोनी निवासियों में गोविंद पारीक, रामाशंकर बागड़ी, सत्यनारायण राठी, इन्द्रचंद खत्री, गजानंद सोमानी, ललित बागड़ी, कपिल सोमानी व नितेश लखोटिया उपस्थित थे।

समाजसेवी आशा पारीक की पहल : आगंतुक कृपया ध्यान दें  इस घर में प्लास्टिक की थैली लेकर प्रवेश नहीं करें “

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular