Hometrendingरोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन की नई टीम ने ग्रहण की शपथ

रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन की नई टीम ने ग्रहण की शपथ

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के पास सेवा का बेहतरीन जज्बा है पूरे वर्षभर अथक सेवा कार्य जारी रखते है, जिसमें दान-पुण्यशिक्षाजागरूकतास्वच्छतापारिवारिक जन-जुड़ाव के बड़े कार्य करता है। यह विचार पूर्व प्रांतपाल अरुण प्रकाश गुप्ता ने रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में व्‍यक्‍त किए।

क्लब सचिव रोटे. ऋषि आचार्य ने बताया कि नये अध्यक्ष तुलसीराम जाजडा ने धर्मपत्‍नी चित्रलेखा जाजडा व सचिव ऋषि आचार्य के साथ कोषाध्यक्ष पवन सुथारउपाध्यक्ष आशीष चुरासह सचिव श्रीलाल चांडकअभिव्यक्ति  सम्पादक गिरिराज पुरोहित तथा निदेशक पद पर वीरेन्द्र आर्यपवन मनोतप्रवीण डागाशशि बिहाणी सहित नई कार्यकारिणी ने शपथ ली।

समारोह की शुरूआत मे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश राठी ने पिछले वर्ष का प्रतिवेदन पेश किया। समारोह मे विशिष्ट अतिथि सहायक प्रान्तपाल महेंद्र गट्टानी ने क्लब के एक परिवार की तरह काम  होने की खुशी जाहिर की तथा इन्स्टालेशन अधिकारी शशिमोहन मूंधडा ने 5 नये सदस्य गजेन्द्र जाजडाजय कुमार श्यामसुखानवरतन डागाविकास बंसलकैलाश धारणिया को रोटरी की महत्ता बताते हुए शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का संचालन आनन्द आचार्य व अक्षय व्यास ने किया। इस दौरान गत वर्ष मे उल्लेखनीय योगदान देने के लिए क्लब के रोटेरियन्स को सम्मानित किया गया। इसमें महावीर रांका को स्टार रोटेरियनगुलाब सोनी को बेस्ट रोटरियनरघुवर झंवर को हेल्पिंग हैण्ड अवार्ड से नवाजा गया। इसके अलावा 4 सदस्यों को डायनामिक रोटरियन4 सदस्यों को रायसिंग स्टार7 सदस्यों को 100% अटेंडेंस19 सदस्यों को प्राउड रोटरियन21 को फ्रेंड्स ऑफ़ रोटरी के अवार्ड्स से नवाजा गया। कार्यक्रम आयोजन मे क्लब चार्टर अध्यक्ष विमल चांडकगुलाब सोनीपवन सुथारवीरेन्द्र आर्यने मुख्य भूमिका निभाई।

समारोह मे शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ वरिष्ठ रोटे. सोहनलाल गट्टानीमगन चांडकविजय थिरानीघनश्याम कल्याणीविकास केलीअर्पित अग्रवालललिता बजाजकैलाशचाँद झंवरडॉ. सविता बंसलमनीष तापडियासंजय छींपाप्रदीप गुप्तातरुण मोहतासीमा गट्टाणीबिंदु आचार्यपुनीत हर्षराजेश बवेजा ने शिरकत की।

बेसिक पीजी कॉलेज में डेढ सौ से ज्‍यादा नेत्र रोगियों की हुई जांच

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular