Thursday, June 4, 2026
Hometrendingमानसून की बेरुखी से सामान्‍य से भी कम हुई बारिश, 23-24 जुलाई...

मानसून की बेरुखी से सामान्‍य से भी कम हुई बारिश, 23-24 जुलाई को यहां बरसेंगे बादल….

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com प्रदेश में मानसून की बेरुखी के चलते इस बार सामान्‍य बारिश भी नहीं हो सकी है। राजस्थान में सामान्य 172.46 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले अभी तक 161.36 मिलीमीटर बारिश ही रिकॉर्ड हुई है। राजधानी जयपुर में भी सामान्य 181.80 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले अब तक महज 111.26 मिमी बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अब भी कम वायुदाब क्षेत्र सक्रिय नहीं होने पर पश्चिमी राजस्थान में तेज बारिश होने की उम्मीद कम ही है।

इस बीच, मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के सीकरझुंझुनूंअजमेरअलवरबांसवाडाबारांभरतपुरभीलवाड़ाधौलपुरडूंगरपुरजयपुरझालावाड़करौलीराजसमंदसवाई माधोपुरसिरोहीटोंकउदयपुर जिले में 23 और 24 जुलाई को मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान बादलों की गर्जना और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

इधरप्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद शनिवार को सीकरझुंझुनूंनागौरपालीबाड़मेर व बांसवाड़ा में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। 

रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन की नई टीम ने ग्रहण की शपथ

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!